एस पी और कोतवाल के बीच खिंच गयी तलवारें, जीतेगा कौन अधिकारी जाने


उत्तर प्रदेश के बहराइच जिलें के पुलिस अधीक्षक तथा नानपारा कोतवाली के बीच हुए कथित गाली-गलौज में मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामलें में एसपी विपिन मिश्रा ने कोतवाल डीके श्रीवास्तव को लाइन हाजिर कर दिया तो कोतवाल ने डीआईजी डा. राकेश सिंह से एसपी की शिकायत की। जिस पर डीआईजी ने कोतवाल द्वारा एसपी पर लगाये गये गाली देने के आरोप की जांच कराने को कहा है तो इधर डीआईजी से शिकायत किए जाने से नाराज एसपी ने मंगलवार देर रात कोतवाल को निलंबित कर दिया है। कोतवाल और एसपी के बीच वार्तालाप का आडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नानपारा कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुरवा गांव में आपसी रिश्तेदार माधवराम और कृष्ण कुमार वर्मा के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। बीते रविवार को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद अगले दिन सोमवार को फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी व मारपीट हुई। जिसमे कृष्ण कुमार ने माधवराम पर कट्टे से गोली चला दी। गोली माधवराम के पैर में लगी और वह घायल हो गया। सूचना पर सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव और कोतवाल डीके श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे।


कोतवाल डीके श्रीवास्तव का आरोप है कि इसी दौरान सीओ के मोबाइल पर एसपी की काल आई जिसमे एसपी ने घटना की पूरी जानकारी ली और कोतवाल को गाली देते हुए सीओ से कहा कि कोतवाल को बोल दो कि सुबह तक आरोपी गिरफ्तार हो जाना चाहिए। यह पूरी बात सीओ के बगल में खडे़ कोतवाल ने भी सुन ली। इसके बाद कोतवाल ने अपने मोबाइल से एसपी को फोन कर कहा कि सर, आप निलंबित कर दीजिए, लेकिन मां की गाली न दीजिए। इस पर एसपी ने कोतवाल से कहा कि तुम इसका तमाशा बना रहे हो, मैं कार्रवाई करूंगा।

इधर, एसपी विपिन मिश्रा का कहना है कि नानपारा के बिलासपुरवा गांव में 25 तारीख से बवाल चल रहा था जिसकी सूचना 25 व 26 को कोतवाली को परिवार द्वारा दी गई लेकिन प्रभावी कार्यवाही नहीं कि गई, मेरे द्वारा निर्देश पर भी कार्यवाही में विलम्ब हुआ जिससे वहां घटना घटी जिसमें एक को गोली लगी और एक के सर में चोट आई, इस मामले में कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी कार्रवाई की पेशबन्दी में उसने आडियो वायरल किया लेकिन मैंने उसे कोई गाली नहीं दी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ