भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय विजय सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत, पार्टी में शोक



भाजपा के लिये दुःखद खबर है कि जनपद    चित्रकूट में बीती रात को थाना कर्वी कोतवाली अंतर्गत बेड़ी पुलिया के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जयविजय सिंह की मौत हो गई। उनके बेटे को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद गंभीर हालत में उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के समय पिकप और जय विजय की सफारी में सीधी टक्कर हो गयी थी। 
 जयविजय सिंह  बांदा में बीजेपी के प्रशिक्षण कार्य में शामिल होकर लौट रहे थे। इस हादसे में उनके बेटे को भी चोटें आई हैं।जानकारी के मुताबिक बांदा से लौटते वक्त रात करीब साढ़े आठ बजे कर्वी कोतवाली के बेड़ीपुलिया के पास उनकी सफारी कार सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई।  जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए।
सूचना पर बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, राकेश केशरवानी, राम सागर चतुर्वेदी व शिव प्रसाद जायसवाल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।  लेकिन, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गाड़ी उनके पुत्र रामफल सिंह चला रहे थे।  हादसे में वह भी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक ने बताया कि चालक पिकअप लेकर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ