मंत्री ने बिजली मीटर में गड़बड़ी स्वीकारा कहा यह सरकार के संज्ञान में है ठीक किया जा रहा है



मथुरा में मुसलमान द्वारा मन्दिर में नमाज पढ़ना एक साजिश है 

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मन्त्री रमा शंकर सिंह पटेल ने बिजली के मीटरों की गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए कहा कि मीटर तेज चलने की बात को सरकार ने संज्ञान में लिया है और इसके लिए अधिकारीयों को भी चेतावनी दी गयी है। मथुरा के मन्दिर में मुस्लिम समुदाय द्वारा नमाज अदा करने के सवाल पर कहा कि जो मुस्लिम समाज मन्दिर में पेअर भी नहीं रखता वह वहाँ नमाज कैसे पढ़ेगा। यह काम मुसलमानो का नहीं बल्कि ऐसे अराजकतत्वों का है जो हिन्दू भावनाओं को भड़काना चाहते हैं। 
 बाराबंकी के  गेस्ट हॉउस में आयोजित सरदार पटेल की जयन्ती पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मन्त्री रमा शंकर सिंह पटेल गये थे। इस दौरान मंत्री ने बिजली के क्षेत्र में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के पुल बांधे और साथ ही यह भी कहा कि बिजली के जो मीटर तेज चल रहे हैं उसे भी सरकार ने लिया है और इसके लिए अधिकारीयों को तीन महीनो का समय भी दिया है हम बहुत जल्दी बहुत सस्ती बिजली देने जा रहे । मन्त्री ने कहा कि सरकार ने संज्ञान और मुख्यमंत्री खुद बिलिंग व्यवस्था से नाराज हैं ।
मथुरा के एक मन्दिर कुछ मुसलमानो द्वारा नमाज पढ़े जाने की घटना पर ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि जो मुस्लिम समाज मन्दिर में कदम भी नहीं वहां नमाज कैसे पढ़ेगा यह काम मुसलमानो का नहीं बल्कि ऐसे अराजकतत्वों का है जो हिन्दू भावनाओं को भड़काने का काम करने की मंशा से आये थे । वह लोग गिरफ्तार हुय्र हैं और जांच हो रही है | ऐसे लोगों पर कार्यवाई होगी जो इस साजिश में शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस