पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में तीन लाख का इनामी बदमाश मारा गया



जनपद आजमगढ़ जिले के थाना सरायमीर क्षेत्र में बीते गुरुवार को देर रात पुलिस मुठभेड़ में तीन लाख का इनामी बदमाश सूर्याशं दूबे मारा गया, जबकि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। एसओजी और सरायमीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली है । आज़मगढ़ में बदमाशों को ढेर करने वाली पुलिस टीम को दो लाख ईनाम की घोषणा शासन की ओर से की गई। सरायमीर थाना क्षेत्र में शेरवा गांव की बस्ती नहर की पुलिया के पास बीती रात को 11 बजे के बाद पुलिस से इनामी बदमाश सुर्यांश की मुठभेड़ हुई जिसमें सूर्यांश दूबे पुलिस की गोली से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एसओजी का एसआई श्रीप्रकाश शुक्ला, कांस्टेबल प्रदीप पांडेय घायल हो गए। पुलिस को कई मामलों में सूर्यांश की तलाश थी। वह प्रधान सत्यमेव जयते हत्याकांड का आरोपी था। तरवां थाना क्षेत्र में प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या की गई थी। सूचना मिलने के बाद एसपी सुधीर कुमार सिंह व डीआईजी सुभाष चंद दूबे घटना  स्थल पर पहुंच गए। सूर्यांश पर जिला प्रशासन ने 1 लाख का और शासन ने 2 लाख का ईनाम घोषित कर रखा था। मारे गये बदमाश का पूरे इलाके में खासा आतंक होना बताया जा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस