राज्य मंत्री ने 16.44 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास


जौनपुर । सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित कुत्तूपुर चौराहा से 17 किमी कयार तक जाने वाली के निर्माण हेतु शिलान्यास आज प्रदेश सरकार के आवास विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव द्वारा किया गया। सड़क 16.44 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्लूडी द्वारा बनायी जायेगी।       यह सड़क ककोर गहना , कोटवार , जंगीपुर एटौरी होते हुए  कयार तक जाएगी । 
भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित जनों को  संबोधित करते हुए राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जब मैं विधानसभा का सदस्य बना और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बना तो मुझे अपनी विधानसभा में हर तरफ गड्ढा ही गड्ढा मिला तो मैंने संकल्प लिया और हमारी पार्टी का भी संकल्प था गड्ढा मुक्त सड़कों होने का मैंने अपने विधानसभा में हर हर तरफ गड्ढा मुक्त कराया आज इस भूमि पूजन के कार्यक्रम में इस सड़क के बन जाने से चालीस गांव लाभान्वित होंगे। 
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा गिरीश जी के कारण आज यह विधानसभा विकास की दृष्टि से जौनपुर सदर विधानसभा आदर्श विधानसभा बनने जा रहा है चाहे बिजली के क्षेत्र में हो तार को बदलवाना ट्रांसफार्मर की  क्षमता वृद्धि कराना सड़क बिजली लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं गिरीश जी ने बहुत ही मेहनत और ईमानदारी के साथ सभी कार्यों को कराया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल उत्तरी के अध्यक्ष विकास शर्मा ने की संचालन अजय सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य ने किया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव , राज केसर पाल ,धर्मेंद्र मिश्रा , मनीष श्रीवास्तव रविंद्र सिंह राजू दादा डॉ ब्रह्मेश शुक्ला , रविंद्र मिश्रा , जीतेंद्र सिंह प्रमुख , आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ