सीडियो द्वारा आनलाइन मेला में 90 लाख रुपये का रिण वितरित



जौनपुर । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में चतुर्थ ऑनलाइन मेले में जनपद के एनआईसी में मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विभाग की रोजगार परियोजनाओं में लगभग 90 लाख ऋण कुल 05 लाभार्थियों को वितरित किया गया तथा प्रशिक्षण के कार्यक्रम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना /एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत कुल 05 ट्रेड में लगभग 05 प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट वितरित किया गया। ऋण वितरण कार्यक्रम में पाली बैग निर्माण हेतु बद्री प्रसाद दुबे को रु. 25 लाख, यादवेंद्र मौर्य को वी फार्मिगं उद्योग के लिए रू 25 लाख, वीरेंद्र कुमार यादव  को इंटरलॉकिंग ब्रिक्स के लिए रू 25 लाख ,रंजना सिंह अचार मुरब्बा के लिए रू 04 लाख एवं  राहुल कुमार  को पैथोलॉजी के लिए रु 10 लाख को ऋण प्रदान किया गया।  
     इसी क्रम में प्रशिक्षण अजय विश्वकर्मा को लोहार टूलकिट, जहांगीराबाद के पूर्णमासी को हलवाई टुलकिट, कचगांव के  विकास प्रजापति को कुम्हार टूलकिट, राजेपुर चैमुहानी के अंजुल को  टोकरी बुनकर एवं  वीरेंद्र कुमार चैहान को मोची टुलकिट प्रदान किया गया ।कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग एस.एस. रावत, अग्रणी जिला प्रबंधक उदय नारायण यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सहायक प्रबंधक जयप्रकाश राजेश कुमार उपस्थित रहे।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ