किसानों के पक्ष एम एल सी लीलावती कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन


मधुबन मऊ । किसानों के आह्वान पर भारत बन्द के तहत समाजवादी पार्टी की एम एल सी लीलावती कुशवाहा के नेतृत्व में  जोर दार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  पूरे प्रदेश देश के किसानों के साथ खड़े है ।(जब तक भूखा इनसान रहेगा, धरती पर तुफान )रहेगा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा ने कहा कि सरकार को किसान बिल वापस लेना होगा  क्योंकि जिस देश प्रदेश का किसान, नौजवान, एवं व्यापारी दुःखी  रहेगा वह देश ,प्रदेश कभी तरक्की नहीं कर सकता है । श्रीमती कुशवाहा ने नोट बंदी और जीएसटी से किसानों के हाथ खाली हैं किसानों का न्यूनतम ,समर्थन मूल्य तो नहीं मिल पाया, आय दोगुनी कैसे होगी? सदस्य विधान परिषद ने कहा कि भाजपा सरकार ताना शाह बनकर किसानों की कमर तोड़ दिया। सपा के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि किसान आवारा पशुओ से परेशान है खेत बचाना मुश्किल है । आगे कहा बीज खाद डीजल महंगा है श्री कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि किसान का धान बीचौलिए  औने पौने दाम में खरिद रहे हैं।सपा के वरिष्ठ नेता मुसाफिर यादव ने कहा कि किसान की आए तो दो गुना नहीं हुआ परन्तु पुजीपति मालों माल हो गये।- राम सुधाकर यादव हाफिज सरफराज खान कल्पनाथ यादव सीताराम यादव सुरेंद्र नाथ पाण्डेय हरेंद्र सरपंच गोरख यादव जंगबहादुर मौर्य रामाश्रय राजभर भीमल मौर्य  उमेश मौर्य नागेंद्र मौर्य राममिलन मौर्या  रामाश्रय मौर्य रामजन्म यादव,संजीव पाल हरीबंश पाल सुनील मौर्य, आदि लोगों ने संकल्प लिया कि 2022सपा की सरकार बनेगी तो किसान खुशहाल होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ