गौरव की बात यहाँ से एनएसएस के डॉ संतोष पान्डेय बने टीम लीडर- कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के दल नायक नामित होने पर कुलपति ने दी बधाई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अधीन संचालित राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज  राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार पान्डेय को गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए उत्तर प्रदेश एवं उत्तरांचल की टीम का दल नायक नामित किया है।राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक सोती द्वारा इसके लिए पत्र प्रेषित किया गया है।

विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने डॉक्टर संतोष कुमार पान्डेय को दल नायक के रूप में चयनित होने पर बधाई दी है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के राष्ट्रीय सेवा योजना से संबद्ध कार्यक्रम अधिकारी को गणतंत्र दिवस शिविर के दल नायक के रूप में नामित किया गया है।




Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ