पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय “हाउस अरेस्ट”




जौनपुर। केन्द्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में आन्दोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आगे आयी समाजवादी पार्टी किसानों का समर्थन और साथ देकर उनकी मांगों को उचित बताते हुए आन्दोलन को धार देने का काम कर रही है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज भारत बंद का आह्वान कर सभी जिलों के मुख्यालय पर एकत्र होकर सपाईयों द्वारा किसानों के आन्दोलन के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया था ।

लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह से ही सपा नेताओं को उनके घरों पर पुलिस हिरासत में लेने का उपक्रम शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के आवास को पुलिस ने छावनी तब्दील कर भारी संख्या में पुलिस बल के लोगों ने घर से नहीं निकलने दे रहे हैं और उनको हाउस अरेस्ट कर दिया है।


इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राय ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों से हम सपाई डरने वाले नहीं हैं, सरकार सभी वर्ग का उत्पीड़न कर रही है। इतिहास गवाह है जिस सरकार ने अन्नदाताओं का अपमान किया है उसका पतन हो गया है। किसानों का आन्दोलन सरकार के ताबूत का आखिरी कील साबित होगा। आज यह सरकार अपने मेन्डेड रूपी ताकत से किसानों पर बुल्डोजर चलाने का काम कर रही है। श्री राय ने कहा कि विनास काले विपरीत बुद्धि अब इस सरकार का पतन तय हो गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस