केंद्र की सरकार किसानों पर जबरिया काला कानून थोप रही है - लीलावती कुशवाहा




अयोध्या । जनपद के सिडहिर में किसान सभा को संबोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों-मजदूरों पर जबरन काला कानून थोप रही है किसान अच्छा दिन का इंतजार कर रहा था ? परन्तु अफ़सोस इस बात का है कि किसानों के लिए इससे बूरा दिन और नहीं हो सकता है। श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि सरकार पूंजी पतियों की है क्योंकि पूंजीपति चुनावी चंदा देकर सरकार को खरीद लेते हैं पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह काला कानून आया है उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसानों के समर्थन खड़े है। सरकार किसानो के पेट पर लात मार रही है।  श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि किसान अन्नदाता  हैं अपना सीना चीर कर अन्न उगाता है और अमीर गरीब का पेट भरता है परंतु सरकार किसानों के साथ  मनमानी कर रही है।  किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाली सरकार किसानों को पीछे से छुरा घोंपने का कार्य किया है भाजपा सरकार ताना शाह बनकर किसानों की कमर तोड़ रही है । सपा के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के बिकास में रोड़ा है किसान अपने धान को औने पौने में बेच रहा है सरकारी गोदामों पर खरीदारी शुन्य है शिक्षा का हाल बूरा हाल है ।किसान चारों तरफ से परेशान हैं अभी भी गन्ना किसानों का पूराना भुगतान नहीं किया गया है ग्राम सभा सिडहिर  में सड़क का उद्घाटन किया ।इस अवसर पर अर्जुन मौर्य, मनोज कुमार यादव बाबूराम यादव बुद्धि राम यादव, हरी प्रसाद मौर्य द्वारका मौर्य तुलसीराम मौर्य धनश्याम संजय मौर्य नीरज मौर्य शिवकुमार गुप्ता शिवा मिश्र  गोपी रामनयन नाई प्रवीण मौर्य अशोक यादव गोपी शरन कोरी रामधीरज शर्मा आदि लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता द्वारिका मौर्य ने किया तथा संचालन  मनोज कुमार यादव ने किया ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ