महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरुरी - एसडीएम


प्रशिक्षणार्थियों के बीच सर्टिफिकेट एवं टूल किट्स का किया गया वितरण 

जौनपुर। ठाकुरबाडी महिला विकास कल्याण समिति के प्रांगण मे अनुसूचित जाति / जनजाति सबप्लान योजना के अन्तर्गत 4 मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (मेडिकल नर्सिंग होम और ब्यूटीशियन कोर्स) का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम बदलापुर के. के. मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि मोहम्मद रजा  अपर सांख्यिकीय अधिकारी, जिला उद्योग केन्द्र एवं अजय कुमार कार्यक्रम संयोजक, उद्यमिता विकास संस्थान वाराणसी रहे । 
मुख्य अतिथि एसडीएम बदलापुर ने कहा कि मेडिकल नर्सिंग होम एवं ब्यूटीशियन कोर्स की आज बहुत मांग है। इससे आत्मनिर्भर बनने में/रोजगार वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं। मिशन शक्ति के समय में महिलाओं की सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोरोना काल में भी सभी मानकों को पूर्ण करते हुए प्रशिक्षण सकुशल सम्पन्न कराने के लिए संस्था प्रमुख डा.अंजू सिंह को धन्यवाद दिया। 
 अजय कुमार  ने विभिन्न योजनाओं पर चर्चा किया साथ ही  संस्था प्रमुख डाॅअन्जू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया । 
संचालन शुभम सिंह और सुकृति यादव ने किया। स्वागत गीत शिवानी दूबे और सरस्वती वन्दना अवनीश प्रजापति द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट एवं टूल किट्स वितरित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ