स्थापना दिवस कार्यक्रम में समाचार पत्रों की समस्या एवं पत्रकारिता की गुणवत्ता पर चर्चा



जौनपुर। जनपद की सरजमीं से प्रकाशित तीन समाचार पत्रों के एक साथ स्थापना दिवस समारोह में आज वक्ताओं ने पत्रकारिता पर आसन्न संकटों एवं पत्रकारिता की गुणवत्ता पर चर्चा किया। लगभग सभी वक्ताओं ने वर्तमान की पत्रकारिता को सवालों के कटघरे में खड़ा किया। साथ ही समाचार पत्रों के प्रकाशन में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कि और कहा कि कोरोना आम जन मानस के साथ ही समाचार पत्रों को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है। 
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डीन डा. मनोज मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज प्रिन्ट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर शोसल मीडिया हाबी हो गया है। लेकिन विश्वसनीयता के सवाल पर आज भी प्रिन्ट मीडिया सर्वाधिक विश्वसनीय है। कोरोना काल में तमाम बड़े बड़े अखबारो की संख्या कम हो गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि आज खबरों की गुणवत्ता भी कमजोर हो गयी है। 
 पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ला विभाग के डीन रहे   डा पीसी विश्वकर्मा ने पत्रकारिता में कानूनी अड़चनो की चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारिता सच के करीब होनी चाहिये उन्होंने कुछ विन्दुओं का जिक्र करते हुए कहा कि खबरें ऐसी प्रकाशित किया जाना चाहिए जो जन हित से सरोकार रखती हो। साथ बताया कि पत्रकारिता में कानून यह इजाजत नहीं देता किसी की व्यक्तिगत आलोचना किया जाये। 
राकेश श्रीवास्तव ने अपने सेवा काल में पत्रकारोंके सहयोग की चर्चा करते हुए कहा कि हमे सरकारी सेवा काल में मीडिया जगत का भरपूर सहयोग मिला हम मीडिया के लोगों के आभारी हैं। जब भी पत्रकार हमे याद करेंगे हम उनके साथ नजर आयेंगे। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यमी एवं समाज सेवी अशोक सिंह ने अपने सम्बोधन में छोटे मझोले अखबारोंके प्रकाशन में आने वाली समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकार तमाम संकटों को झेलते हुए समाज की समस्याओं को उजागर करता है। साथ पत्रकारिता के गिरते स्तर की चर्चा किया और कहा कि संकट जो भी हो लेकिन हमारी अपील है कि पत्रकारिता सच्चाई के साथ रहनी चाहिए ऐसा प्रयास पत्रकार समाज को करने की जरूरत है। इसी क्रम में यह भी कहा कि समाज सेवा का हमने ब्रत लिया है वह अब हमेशा करता रहूँगा। 
अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत के अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सभी पत्रकारों सहित आयोजको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पत्रकारिता जिस संक्रमणके दौर से गुजर रही है उससे मुक्त कराने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी सहभागिता निभाना पड़ेगा। 
इस अवसर पर पत्रकारों में लोलारक दूबे, कपिल देव मौर्य अध्यक्ष जौनपुर प्रेस क्लब, राम श्रिंगार शुक्ला उर्फ गदेला,एवं बृजेश यदुबंशी आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारिता में आने वाली समस्याओं और समाचार पत्रों के प्रकाशन में आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा किया। पत्रकारिता की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में अपने सुझाव दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ  साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया। आयोजक गण शम्भू नाथ सिंह, राकेश कान्त पाण्डेय एवं अजय प्रताप पाल, दीपक सिंह रिन्कू  द्वारा सभी अभ्यागत अतिथियों का स्वागत एवं अंग वस्त्रम आदि के साथ सम्मान किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस