बच्चे का अपहरण कर बदमाशों ने मांगी 40 लाख रुपये की फिरौती, कहां है कानून का राज



उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर एक 10 साल के बच्चे को अगवा किया गया था, जिसको छोड़ने के एवज में 40 लाख की फिरौती मांगी गयी, वहीं अब पुलिस को मासूम बच्चे का शव गांव के पास मिला। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की हत्या कर उसे बाजरे के खेत में फेंक किया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मामला कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के पिथनपुर गांव का है। दो दिन पहले यहां दस साल के लोकेश को दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया। जब बच्चे का पता नहीं चला तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। हालंकि जब तक पुलिस कोई कार्रवाई करती, अगले ही दिन अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
अपहरण की जानकारी पर परिवार के होश उड़ गए, तो वहीं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर आलाधिकारी पहुंचे और बच्चे की तलाश में जुट गए। उसके बावजूद भी मासूम का कोई पता नहीं चल सका।


हालांकि बुधवार को मासूम का शव गांव से 200 मीटर की दूरी पर एक बाजरा की करब में रखा मिला। मासूम के मुंह पर टेप लगा हुआ था और उसके हाथ पैर भी बंधे हुए थे। आगरा एसटीएफ तक मामले में जांच में जुटी थी, लेकिन बच्चे को सकुशल बरामद नहीं पाया जा सका। उसकी मौत से परिवार सदमे में है।

इस पूरे मामले में 3 आरोपियों का नाम सामने आ रहा है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जुट गई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ