तम्बाकू के सेवन से प्रति दिन 90 लोगों की हो रही है मौत- राकेश कुमार सीएमओ



जौनपुर । राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत हेल्थ प्रोफेशनल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज सीएमओ कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में जिला सलाहकार डा0 सौरभ सिंह द्वारा कोटपा एक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया। नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डा0 राजीव यादव द्वारा तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी तथा उनके द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक स्थानो पर तम्बाकू का सेवन करने वालो को कोटपा अधिनियम के तहत जुर्माना अथवा जेल हो सकती है। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि भारत में 27.50 करोड़ लोग तम्बाकू का उपयोग किसी न किसी रुप मे करते है प्रति दिनं लगभग 90 लोगो की मृत्यु तम्बाकू जनित बीमारी से हो रही है। उक्त प्रशिक्षण में जनपद के समस्त ब्लाकेा के कम्युनिटी हेल्थ आफिसर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सत्यव्रत त्रिपाठी, जय प्रकाश गुप्ता, देवेन्द्र प्रसाद यादव एवं एन0सी0 डी0 सेल/क्लीनिक के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ