"जल है तो कल है"इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है - सीएम योगी आदित्य नाथ



चेक डैम एवं भूगर्भ जल पोर्टल के लोकार्पण में जौनपुर की 9 चेक डैम 7 तालाब है शामिल

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश की 278 चैक डैम तथा तालाब परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूगर्भ जल पोर्टल का शुभारंभ वर्चुअल लखनऊ से किया गया। लोकार्पण किए गए चेक डैम तथा तालाबों में जनपद जौनपुर के नौ चेक डैम तथा सात तालाब सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक चौथाई विकासखंड डार्क जोन में थे, जिसको हमारी सरकार आने के बाद तालाब एवं चेक डैम का निर्माण कराकर डार्क जोर से बाहर निकालने का कार्य किया गया है । उन्होंने जल के महत्व को बताते हुए कहा कि "जल है तो कल है" जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है । इसीलिए हमें जल के महत्व को समझना होगा। इसे प्रदूषित होने से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार द्वारा प्रदूषित जल को रोकने तथा भूगर्भ जल स्तर ऊपर लाने के लिए कार्य किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के साथ जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि चेक डैम तथा तालाबों का पुनरुद्धार करके भूगर्भीय जलस्तर को ऊपर उठाया जा सकता है।

जनपद में मुख्यमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम का प्रसारण एनआईसी में दिखाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई यादवेंद्र सिंह, अवर अभियंता लघु सिंचाई बृजेश कुमार, विधायक केराकत प्रतिनिधि आरडी चौधरी, विधायक जफराबाद प्रतिनिधि डॉ जनार्दन सिंह एवं जल प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस