विश्वविद्यालय के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पर शिक्षिका के साथ अभद्र बात करने का आरोप


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी द्वारा एक शिक्षिका के साथ अभद्र बात चीत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शिक्षको ने कुलपति से ऐसे कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है। 
यहाँ बतादे कि विश्वविद्यालय के संकाय विभाग के प्रथम तल पर विधि विभाग की कक्षायें संचालित होती है। यहां की एक शिक्षिका को फोन पर एक कर्मचारी द्वारा भद्दे शब्दों का प्रयोग किया गया था आरोप यह है कि विधि विभाग के कार्यालय में सभी कर्मचारी सहित शिक्षक भी बैठते हैं। यहां एक कर्मचारी द्वारा महिला शिक्षिका को लेकर कुछ ऐसे गाने के जरिये भद्दे शब्दों का प्रयोग किया गया जो उचित नहीं है। 
इसकी शिकायत पूर्व में जरिये निदेशक कुलपति से शिक्षकों ने किया था लेकिन कार्यवाही नहीं हो सकी पुनः उसके खिलाफ वीसी से शिकायत की बात की जा रही है ताकि कार्यवाही हो सके। शिक्षिका कहती है उच्च शिक्षा संस्थानों में ऐसी ओछी हरकतें उचित नहीं है। अब शिक्षक कहते हैं कि जब मिशन शक्ति के लोग अपनी सुरक्षा नहीं कर सकते तो समाज की सुरक्षा क्या करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस