चौपालः अधिकारी दस दिन में शिकायतों का निस्तारण कर बतायें - गिरीश चन्द यादव

 


जौनपुर। राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन, उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव द्वारा कोरापट्टी हरदीपुर वार्ड तथा फूलमंडी के चाचकपुर  वार्ड में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी गयी। चौपाल में राज्यमंत्री द्वारा लोगों द्वारा दी गई शिकायतों पर निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी 10 दिन के अंदर शिकायतों का निस्तारण कराकर शिकायतकर्ता तथा उन्हें शिकायत के निस्तारण की जानकारी प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक अवश्य पहुंचे ।जिन पात्र लोगों के राशन कार्ड, पेंशन,किसान सम्मान निधि तथा अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उनका आवेदन लेकर उन्हें योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई अधिकारी लापरवाही न करें। राज्यमंत्री ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी गरीब व्यक्ति से योजना का लाभ दिलाने के नाम पर धन वसूली न की जाए।


चौपाल में नगर अध्यक्ष भाजपा अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष मिश्रा, पीओ डूडा अनिल कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस