दबंग दरिन्दे ने लूट ली दलित बेटी की अस्मत, मुकदमा दर्ज तलाश जारी

 




उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर अब तो सरकार पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सरकार बेटियों की सुरक्षा क्यों नहीं कर पा रही है। आये दिन बेटियों की अस्मिता दरिन्दों द्वारा तार तार हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बेटियां कब सुरक्षित हो सकेंगी। 

ताजा मामला जनपद फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र स्थित ग्राम मोइनुद्दीनपुर का है यहाँ पर दबंग दरिन्दा ने एक 18 वर्षीय दलित बेटी के साथ जबरन मुंह काला करते हुए वीडियो बना कर उसे ब्लैक मेल कर लगभग 25 दिनों तक जबरिया खेत में बुला कर दुष्कर्म करता रहा। बालिका द्वारा उसकी बात मानने से इनकार करने पर दबंग ने वीडियो वायरल कर दिया। 


इसके बाद लड़की ने आप बीती घटना परिवार को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। परिजन बेटी के साथ थाने पर पहुंचे और पूरे घटना की तहरीर दिया तो पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और लड़की का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया। अब पुलिस बलात्कारी दबंग की तलाश कर रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस