प्रदेश स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज का हुआ चयन



जौनपुर। नेहरू बालेद्यान सेकेंडरी सीनियर स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विषयों के संबंधित बच्चों ने अनेकों मॉडल तैयार किए जिसका मुख्य विषय (सतत जीवन के लिए विज्ञान) इस विषय से संबंधित बच्चों ने काफी भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट तैयार किए इस प्रतियोगिता में 121 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की टीम निकिता मौर्या,प्रीति यादव,प्रीति गौतम का प्रथम स्थान के साथ विजेता घोषित की गई जनपदस्तरीय प्रतियोगिता में अपना प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद 23,24 25 जनवरी को होने वाली ऑनलाइन राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता राज्य स्तरीय कार्यक्रम हेतु चयनित भी किया गया ।
कालेज के प्रबंधक डॉ अब्दुल कादिर ने बच्चों की सफलता पर प्रशन्नता व्यक्त की और बालिकाओं को विज्ञान एवं अनेकों क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं का बल दिखाने के लिए भी प्रेरित किया और बधाई ज्ञापित किया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने भी खुशी जाहिर की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर डा जीवन यादव सहित  विज्ञान संकाय के प्रवक्ता अनवर इकबाल अल्वी मोहम्मद अहमद, तनजीरुल रहमान ने मॉडल तैयार करने वाली टीम को बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने शुभकामनायें दिया है ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस