आत्मविश्वास एवं निडरता के साथ जीने की प्रेरणा देता है स्काउट गाइड- डा रणजीत सिंह

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज बीटीसी में स्काउट गाइड शिविर के तीसरे दिन ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त डॉ रणजीत सिंह उपस्थित हुए सबसे पहले स्काउट गाइड झंडा रोहण किया गया मुख्य अतिथि का स्वागत प्रधानाचार्य नासिर खान एवं जीवन यादव ने पुष्प पहना कर किया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा स्काउट गाइड में जाति धर्म के भेदभाव से बचाती है।

स्काउट गाइड हमें अनुशासन एवं अनेकों सुविधाओं का एक साथ ज्ञान प्रदान करती है या प्रशिक्षण हमें हमेशा निडर और आत्मविश्वास के साथ चलने की प्रेरणा देती है हम अपने दैनिक जीवन में इन्हीं   प्रशिक्षणो के द्वारा लोगों के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते है अंत में मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम भी भेंट किया गया इस मौके पर हसन इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान, बीटीसी प्राचार्य डॉ जीवन यादव,बीटीसी प्रवक्ता डॉ संतोष सिंह, शहजाद आलम,धर्मेंद्र यादव ,मोहम्मद जैश प्रवीण कुमार यादव,अहमद अब्बास खान,शाश्वत मिश्रा बीटीसी ट्रेनर ज्ञानचन्द्र चौहान अजय चौहान अंबुज सिंह एवं सभी प्रशिक्षु मौजूद रहे


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस