यूपीएसईई की जगह जेईई कराएगी परीक्षा


जौनपुर। इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर और फार्मेसी इत्यादि पाठ्यक्रम की 2020-21 सत्र में प्रवेश, राज्य प्रवेश परीक्षा के स्थान पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई के माध्यम से कराया जाएगा। इस सत्र से तकनीकी पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालयों के माध्यम से यह सूचनाएं भेजी गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश‌ लखनऊ से संबद्ध संस्थानों में संचालित विभिन्न अभियंत्रण एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा जेईई (मुख्य) प्रवेश परीक्षा, 2021 के माध्यम से आयोजित की जा रही है। जेईई प्रवेश परीक्षा 2021 के आवेदन फार्म jeemain.nta.nic.in की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जेईई प्रवेश परीक्षा के आवेदन फार्म की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2021 और शुल्क जमा करने की तिथि 17 जनवरी 2021 है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से संबद्ध संस्थानों में संचालित बीटेक/बीआर्क/ एमटेक इंटीग्रेटेड कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई प्रवेश परीक्षा के माध्यम से आवेदन करना होगा। जेईई  प्रवेश परीक्षा 2021 में चार बार आयोजित की जायेगी। इसका प्रथम सत्र फरवरी द्वितीय सत्र मार्च तृतीय सत्र अप्रैल और चौथा सत्र मई में होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस