फिल्म की सूटिंग सेट पर चले पत्थर अभिनेत्री घायल,सुरक्षा को लेकर सरकार को खड़ा किया कटघरे में

 

जौनपुर । वी प्रांजल फिल्म क्रियेशन के बैनर तले जनपद में बन रही भोजपुरी फ़िल्म "मेरा भारत महान "की शूटिंग के दौरान अराजकतत्वों द्वारा पथराव किये जाने से शूटिंग कर रही अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के कारण शूटिंग को बीच मे रोकना पड़ा। हादसे से डरी सहमी अभिनेत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यूपी में फ़िल्म इंडस्ट्री बनाई जा रही लेकिन उसके पहले कलाकरों की सुरक्षा का इंतजाम भी सरकार को करना चाहिए ,संयोग अच्छा था कि पत्थर सिर में लगा अगर आंख में लगता तो फिर उनका पूरा कैरियर ही बरबाद हो जाता। घायल अभनेत्री ने कहाकि जिस तरह से ये घटना हुई उसके बाद वो दुबारा जौनपुर में शूटिंग के लिए आने से पहले जरूर सोचेंगी। बता दे की मणि भट्टाचार्य बंगाली कलाकार है और भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम कर चुकी है और वर्तमान समय मे वी प्रांजल प्रोडक्शन के तहत भोजपुरी फ़िल्म मेरा भारत महान में हीरोइन की सहेली का किरदार निभा रही है। फ़िल्म में सुपर स्टार रवि किशन और पवन सिंह बतौर नायक है तो अंजना सिंह और गरिमा परिहार नायिका है। फ़िल्म प्रोड्यूसर सत्यजीत राय व विपुल राय है जो जौनपुर के रहने वाले है । फ़िल्म की शूटिंग पिछले दो हफ़्तों से जौनपुर में चल रही है। शुक्रवार को फ़िल्म की शूटिंग जौनपुर स्टेशन के पास हो रही थी तभी अराजकतत्वों द्वारा पथराव कर दिया गया जिससे मणि भट्टाचार्य का सिर फट गया और वो घायल हो गई जिनका उपचार चल रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस