2022 विधानसभा के चुनाव में सपा - प्रासपा के बीच गठबंधन की संभावनायें बढ़ी



विधानसभा 2022 के आम चुनाव में भाजपा को पटकनी देने के लिए राजनैतिक दलों की विशात बिछनी शुरू हो गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव छोटे दलों के साथ मिल कर चुनावी जंग में कूदने का ऐलान करते फिर रहे हैं तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव भी भाजपा को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंने की बात करने लगे हैं । उनका कहना है कि प्रसपा का सपा में विलय तो नहीं होगा। हां मिलकर चुनाव लड़ने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात चल रही है। छोटी पार्टियों से भी अनुरोध है कि भाजपा को रोकने के लिए एकजुट हों। शिवपाल यादव की मौजूदगी में अमरोहा के पूर्व सांसद हरीश नागपाल ने प्रसपा का दामन थाम लिया।
गुरुवार को गजरौला पहुंचे शिवपाल यादव ने पूर्व सांसद हरीश नागपाल के साथ प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। इसी मकसद से सपा-प्रसपा मिलकर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर भी सरकार को घेरा। 
बाद में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसपा पदाधिकारियों की बैठक ली और जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा में कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ सिर्फ अन्याय ही नहीं किया बल्कि बर्बरतापूर्ण व्यवहार भी किया है। यही वजह है कि किसान दिल्ली की सीमाओं पर बीते तीन माह से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। 
इस मौके पर हाजी अब्दुल सलाम, अमित जानी, जयवीर सिंह, रवि यादव, मुमताज, जगदीश गूजर, जितेंद्र यादव, हरीश यादव, शिवराम यादव, लोकेश भाटी आदि भी रहे। इससे पूर्व हाईवे पर उनका कई स्थानों पर स्वागत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस