गोवंश के पालन पर सरकार देगी 900 रूपये प्रति माह का खर्चा - गिरीश चन्द यादव


जौनपुर। आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री  गिरीश चन्द यादव द्वारा विकास खण्ड शाहगंज के लपरी में पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा है कि निराश्रित गोवंश खुले में न घूमें, इसके लिए न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर गौशालाये बनाई गई हैं। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने पशुओं को छुट्टा न छोड़ें। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना प्रदेश में चलायी जा रही है जिसके अंतर्गत कोई व्यक्ति निराश्रित गोवंश लेकर पालता है तो सरकार की तरफ से उसे 900 रूपये प्रति माह प्रति गोवंश दिया जायेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार पशु आरोग्य मेले जनपद में लगाए जा रहे हैं जिसने पशुओं की जांच तथा उनका निःशुल्क इलाज किया जा रहा है उन्होंने सभी से अपील की कि अपने पशुओं की जांच कराएं तथा बीमार पशुओं का निःशुल्क इलाज कराने की सुविधा का लाभ प्राप्त करें। राज्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग पशुपालन करे। आरोग्य मेले में 310 पशुओं की समान चिकित्सा की गई तथा 340 पशुओं को कृमिनाशक की दवा दी गई, एक पशु का गर्भ परीक्षण किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ