बाबू जगदेव प्रसाद दलितों पिछड़ों के लिए पूरे जीवन किये संघर्ष -लीलावती कुशवाहा



अयोध्या । समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में  स्वर्गीय जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती पर एक गोष्ठी कार्यक्रम हनुमत नगर जनौरा में किया गया। गोष्ठी में सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा ने कहा बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों मजदूरों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले सामाजिक न्याय के योद्धा थे । स्व कुशवाहा जी का जन्म 2 फरवरी 1922 में बोध गया कुर्था प्रखंड गांव कुरहारी में हुआ था इनके पिता का नाम प्रयाग नारायण था तथा माता का नाम रासकली था । अपने पिता के मार्गदर्शन में बाबू शिक्षा प्राप्त किया बाबू जगदेव प्रसाद जी जन्म से होनहार थे। इन्हे बिहार में लेनिन के नाम से जाना जाता था वह पाखण्ड वाद , एवं मनुवाद के खिलाफ थे। उन्होंने नारा दिया था कि धन धरती बट के रहेगी। वे आजीवन संघर्ष करते रहे एक साजिश के तहत उनकी हत्या कराई गई। हम सभी को उनके जीवन परिचय से सीख लेनी चाहिए। गोष्ठी में भीमल कुशवाहा, आस्था सिंह कुशवाहा, विनोद यादव, ज्योति श्रीवास्तव, अलका कुशवाहा, खुशीराम यादव, हरीनाथ यादव, राधा मौर्य, रामबालक मौर्य  रामजीत यादव ने अपने विचारों को व्यक्त किया ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस