चाकू गोद कर पति ने कर दिया अपने पत्नी की हत्या, अब पहुंचा जेल जाने पूरा मामला क्या है


आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी पति को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई कर दी है.

पुलिस के मुताबिक गायत्रीनगर निवासी मो.रफीक दर्जी है. उसकी पत्नी अफसाना (25) की एक युवक से दोस्ती थी. यह बात रफीक को पसंद नहीं थी. जिसको लेकर दोनों के बीच अनबन रहती थी. आज सुबह अफसाना अपनी 5 साल की बेटी को घर में अकेले छोड़कर चली गई. कुछ देर तक नहीं लौटने पर रफीक ने पत्नी की तलाश शुरू की.

काफी देर तलाश करने के बाद अफसाना शाम को प्रेमी के साथ घूमती दिखाई पड़ी. जिसको देखते ही रफीक अपना आपा खो बैठा और चाकू लेकर उसकी तरफ दौड़ पड़ा. इस दौरान पत्नी ने बचने का प्रयास किया लेकिन रफीक ने उसे पीछे से पकड़ लिया. इसके बाद रफीक ने अफसाना पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए. इस दौरान अफसाना की मौके पर ही मौत हो गई. 

वहीं, वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी रफीक को पकड़कर लिया और जमकर पिटा. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ के बाद घटना का सच जानने के पश्चात विधिक कार्यवाही कर दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस