राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन


 जौनपुर। रजा डी.एम शिया कॉलेज के परिसर में संभागीय नगर परिवहन निगम के सौजन्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अर्तगत माध्यमिक विधालय कक्षा ९ से १२ तक के छात्र और छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । इस अवसर पर छात्र और छात्राओं ने चित्रकला, पोस्टर, रंगोली, लेखन, कविता, स्लोगन, चौपाई, दोहा के माध्यम से सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। 
प्रतियोगिता में नगर के हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल,नेहरु बाल उद्यान ,साजिदा गल्र्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बी आर पी इंटर कॉलेज, मो हसन इन्टर कालेज बच्चों  भाग लिया इस कार्यक्रम के दौरान छात्र और छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने प्रतिभा का प्रर्दशन किया।  
प्रतिभागियों में प्रथम, द्दितीय, तृतीय स्थान पाने   वाले सभी छात्र, छात्राओं को परिणाम की जानकारी विभाग द्वारा दिया जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल  में आरटीओ एस पी सिह, आर आई अशोक श्रीवास्तव, अपर जिला विद्यालय निरिक्षक रमेश यादव, टी आई जे डी शुक्ला, प्रवक्ता मो. अब्बास जैदी  के साथ ही विद्यालय के अध्यापकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे । विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सैयद अलमदार हुसैैन नजर ने आए हुए सभी लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस