महिलाओं के लिये सीएम की जाने क्या है महत्वपूर्ण योजना


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान का सकारात्मक असर पड़ रहा है। 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इसके मद्देनजर ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न विभागीय आयोजन 26 फरवरी से ही शुरू कर दिए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान के प्रति समाज अब और जागरूक हो रहा है। उन्होंने राजस्व विभाग को घरौनी के तहत स्वामित्व का अधिकार घर की महिला को देने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने यह बात मिशन शक्ति की अब तक हुई प्रगति की मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए सामुदायिक शौचालयों में महिला कर्मी की तैनाती शीघ्र की जाए। उन्होंने सभी जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक रिपोर्टिंग चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए, जहां महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के संबंध में सूचना दर्ज कर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने ‘मिशन शक्ति’ के द्वितीय फेज़ के दौरान महिला थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना और इससे संबंधित प्रस्ताव, महिला साइबर क्राइम सेल, साइबर बुलीइंग व साइबर स्टॉकिंग के लिए डूज़ व डोन्ट्स, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत महिला सुरक्षा समिति के गठन, समिति के स्वरूप, महिला हेल्प डेस्क में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा, अत्याधिक वृद्ध महिला कैदी-शारीरिक रूप से अशक्त महिला कैदियों की रिहाई, ‘मिशन शक्ति’ पुरस्कार इत्यादि के संबंध में मुख्यमंत्री  को अवगत कराया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस