संचारी रोग अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ

  
जौनपुर । जनपद में आज से 31 मार्च 2021 तक चलने वाले संचारी रोग अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा राजकीय लीलावती अस्पताल से किया गया। जिलाधिकारी द्वारा संचारी रोग अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, सफाई कर्मी आदि सम्मिलित हुए। रैली लीलावती अस्पताल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने हेतु समस्त संबंधित विभाग कार्य योजना तैयार कर मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करें। अभियान मे किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर. क. सिंह,  डॉक्टर वी.पी. सिंह, डॉक्टर नरेन्द्र सिंह, डॉ राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस