डीएम का निर्देश सड़क पर धूल न उड़ने पाये,जहां सीवर पाईप पड़े वहां सड़क तुरंत बने




जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय अधिशासी अभियंता निर्माण शाखा उत्तर प्रदेश जल निगम जौनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल निगम के द्वारा किए जा रहे सीवर एवं अन्य कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया। ताड़तला में पंपिंग स्टेशन बनाए जाने हेतु जमीन चिन्हित करने का निर्देश एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह को दिया। अधिशासी अभियंता जल निगम संजय गुप्ता को निर्देश दिया कि जहां-जहां पर सीवर का काम पूर्ण हो जा रहा है वहां पर सड़क बनाए जाने का कार्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि सड़क पर धूल  न उड़ने पाए। अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि जल निगम के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की गई, जिसमें चौकीदार नीरज कुमार यादव, उमेश सिंह, आशीष सिंह, पवन कुमार, मुख्य लिपिक/लेखाकार एसएन पांडेय, स्टेनो सुभाष चंद, अवलेखक-परिलेखक सुशीला देवी, वरिष्ठ सहायक कमल किशोर राम, निशांत खातून अनुपस्थित पाये गये जिनका स्पष्टीकरण दिये जाने का निर्देश दिये गये।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस