होली के दिन दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान चली गोली एक व्यक्ति की मौत



जौनपुर।  जनपद के थाना लाइन बाजर क्षेत्र स्थित ग्राम कुवरदा में आज होली के दिन दो पक्षों में मार पीट के दौरान चली गोली से एक पक्ष के एक व्यक्ति राम जीत यादव को गोली लगने से उसकी मौत हो गयी है। घटना के बाद कोहराम मच गया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही किया है। 
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भागने में सफल रहे अब पुलिस मौके पर पहुंच कर केवल लीक पीटने का काम कर रही है। घटना स्थल पर थाना प्रभारी सहित सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारी गण पहुंच गये है। अभी पुलिस के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस