महिला उत्पीड़न की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला,दरोगा सहित सिपाही घायल



प्रदेश के आर्थिक नगरी कानपुर में एक बार फिर पुलिस टीम पर दबंगो ने हमला कर दिया। हमले में एक दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है ।
बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को उसके ससुरालजनों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था जिसकी शिकायत महिला शाहबानो ने महिला आयोग में भी की थी। पति अमजद और ससुर रफीक द्वारा महिला के साथ मारपीट करने पर महिला ने डायल 112 पर शिकायत की। शिकायत पर चौकी इंचार्ज पुलिस सिपाहियों के साथ गाँव में पीड़िता के घर पहुंचे तभी पुलिस टीम पर महिला के पति अमजद और ससुराल वालों से कहासुनी के बाद लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह और सिपाही समर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुच गई । तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घायल पुलिस वालों को प्राथमिक उपाचर के बाद उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है ।
वही डीआइजी प्रीतिंदर सिंह कानपुर ने रीजेंसी अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस वालों के बेहतर इलाज के लिए डाक्टरो से बात की और कहा कि आरोपियों को बख्शा नही जाएगा उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई जल्द ही सबकी गिरफ्तारी की जाएगी और कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस