सावित्री बाई फुले की पुण्य तिथि पर छात्राओं ने किया रक्त दान


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबारी, आजमगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश कुमार यादव, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन वक्तव्य में उन्होंने  कहा कि आज नारियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। आज रक्त देने में भी वह महिलाएं सबसे आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं यह हमारे प्रगतिशील  एवं स्वस्थ समाज का परिचायक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. जय सिंह ने स्वयं सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मंडलीय  चिकित्सालय से उपस्थित बी सी टी वी वैन के साथ पूरी टीम भी आई थी ।जिसमें डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ने सेनाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्तदान के लिए सुनिश्चित किया। उनके साथ श्री राजेंद्र , विकास  सुशांत,  लालजीत भी उपस्थित रहे रक्त देने वालों में सबसे पहले महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ दीपा वर्मा उसके उपरांत डॉ.अनूप पांडेय,जान्हवी बरनवाल, मनोज कुमार, आरती यादव, अनिल यादव, अजय यादव ,विक्रम,डॉ अरुण यादव, डॉ नंदलाल चौरसिया, निखिल कुमार, सौम्या यादव ,कविता यादव, रूपम यादव ,प्रतिमा यादव, बंदना यादव , ज्ञान सिंह, बृजेश यादव, विनीता कुमारी, बबीता विश्वकर्मा, कविता , डॉ अनिल सिंह यादव , मनोज यादव विक्रम यादव अजय यादव आज ने रक्तदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कुल 27 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं जनपद आजमगढ़ के नोडल अधिकारी डॉ उदय भान यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस