समाचार संकलन में गये पत्रकार पर दबंगो का हमला पत्रकार गम्भीर रूप से जख्मी



जौनपुर। जनपद के थाना खुटहन क्षेत्र में समाचार संकलन  करने गये पत्रकार पर दबंगो ने धारदार हथियार हमला कर जान लेने का प्रयास किया। इस वारदात में पत्रकार को गम्भीर चोटे आयी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हे खुटहन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गयी जहां उनकी हालत को गम्भीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के राउतपुर गांव में दो पक्षो के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। आज राजस्व कर्मचारियों द्वारा विवादित जमीन की पैमाईश की जा रही थी, इसी बीच खबर के सिलसिले में  पहुंचे पत्रकार संजीव सिंह पर एक पक्ष के लोगो ने हमला बोल दिया। पहले दबंगो ने पत्रकार की कैमरा छिना विरोध करने पर उनके ऊपर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इस वारदात में पत्रकार बुरी तरह से जख्मी हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटहन ले गयी। हालत नाजुक देखते हुए संजीव सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पत्रकार के लिखित तहरीर पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलास में जुट गयी है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस