नई शिक्षा नीति में वोकेशनल शिक्षा को बढ़ावा-प्रो अजय वाघ



जौनपुर। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 पर ऑनलाइन  सात दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के छठवें दिन बतौर वक्ता  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय अमरकंटक के  
प्रबंधन एवं अर्थशास्त्र संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर अजय वाघ ने नई शिक्षा नीति 2020 में  वोकेशनल पाठ्यक्रम की आवश्यकता विषय पर संबोधित किया। 
उन्होंने कहा की भारत आत्म निर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है l नई शिक्षा नीति में वोकेशनल पाठ्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया गया है। 
उन्होंने कहा कि भविष्य में आने वाले कार्य का स्वरूप बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे अतएव शिक्षा में लचीलापन होना चाहिए। लोक शिक्षा और प्रोफेशनल शिक्षा को एक दूसरे का पूरक होना होगा l उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता ऐसी हो जो कि उद्योगों के मानक अनुसार हो जिससे रोजगार के अवसर सुगम हो सके। शिक्षण संस्थानों को आज के उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप अपने पाठ्यक्रम का निर्माण करना होगा।
कार्यक्रम समन्वयक प्रो मानस पांडे  ने प्रतिभागियों के स्वागत और धन्यवाद डाॅ धर्मेन्द्र सिंह  ने  व्यक्त किया. तकनीकी सहयोग नितिन चौहान ने किया। कार्यक्रम में प्रो एच सी पुरोहित, प्रो अजय प्रताप सिंह , डॉ मनोज मिश्र, डॉ सुरजीत यादव, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर,  डां प्रदीप कुमार, डॉ सुनील कुमार,डॉ रजनीकांत द्विवेदी,  डॉ राणा प्रताप सिंह, डॉ योगेश कुमार,  डॉ नृपेंद्र सिंह आदि ने प्रतिभाग किया.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस