भाजपा झूठ के सहारे सरकार चला रही है - अखिलेश यादव

 





समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज इटावा में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा झूठ के सहारे सरकार चला रही है। मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वह उप्र छोड़ कर बंगाल में प्रचार कर रहे हैं पहले यह बताये कि उत्तर प्रदेश की जनता मंहगाई की मार क्यों झेल रही है। अखिलेश यादव ने बंगाल की जनता से अपील किया कि वह ममता बनर्जी को पुनः सत्ता की चाभी सौंपे।   

सपा रास्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इटावा शहर में सिंह मुलायम यादव के करीबी माने जाने वाले फत्तू मल के आवास पर पहुंचे और उसने मुलाकात की। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को छोड़कर बंगाल के चुनाव पर कुछ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं की हम उस धरती से आए हैं जो राम और कृष्ण की धरती है

मुख्यमंत्री जवाब दें कि उत्तर प्रदेश की जनता महंगाई से क्यों परेशान है भारतीय जनता पार्टी ने इटावा में कोई भी काम नहीं किया है। झूठ से सत्ता चल रही है और झूठ हर जगह फैला रहे हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश बर्बाद कर दिया है। अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को जिताने के लिए कहा ममता बनर्जी की सरकार पश्चिम बंगाल को आगे तक ले जाएगी।

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि राजनीति में सबसे ज्यादा नाटक कर सकती भारतीय जनता पार्टी ने वोट बटोरने का काम किया है,


आप सभी सच्चाई जानते हैं कि 4 साल गुजर गए इस भाजपा सरकार को लेकिन अभी तक लायन सफारी शुरू नहीं हुई।

पंचायत चुनाव पर बोलते हुए कहा मुझे खुशी है कि पंचायत चुनाव के लिए सरकार का प्रस्ताव ठुकरा कर न्यायालय ने नए सिरे से आरक्षण लागू करने को कहा है। लेकिन मुझे कहीं ना कहीं साजिश नजर आ रही है कि चुनाव ना हो लेकिन न्यायालय इस ओर भी ध्यान दें,

उत्तर प्रदेश में ठोको नीति चल रही है यदि आप भी सच दिखाएंगे तो आप भी ठोको जाओगे। कोरोना वापस आ रहा है इससे हमें आपको बचाव करना है मास्क लगाएं और दूरी बनाकर रखें।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस