कमेटी का निर्णयःअब इंगलिश क्लब की बुकिंग होगी मंहगी, नान मेम्बर का प्रवेश भी वर्जित

 

 जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में क्लब घर( इंग्लिश) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।  

बैठक में क्लब घर के केयरटेकर और लिपिक के वर्ष 2017,18 ,19 एवं 2020 के बकाया वेतन भुगतान तथा  लिपिक के वेतन रु.1000 प्रति माह व केयरटेकर के वेतन रु. 2000 प्रति माह से बढ़ाए जाने, क्लब कैंपस के विद्युत बिल बकाया के भुगतान, क्लब परिसर के सुंदरीकरण, शौचालय के निर्माण, ऑडिटोरियम के निर्माण  सिंचाई विभाग के भंडारण ग्रह का क्लब की भूमि से खाली कराए जाने, नॉन मेंबर के प्रवेश निषिद्ध का प्रस्ताव अध्यक्ष/ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसका अध्यक्ष एवं सदस्यों अनुमोदन दिया गया। इस दौरान खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों , क्लब परिसर की वैवाहिक आयोजनों की बुकिंग राशि बढ़ाए जाने पर विचार विमर्श, सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सदस्यता बनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस