ट्रक चालक ने पुलिस के वाहन पर मारी टक्कर,पुलिस कर्मी बाल बाल बचे



जौनपुर। जनपद के थाना खुटहन क्षेत्र स्थित  पिलकिछा बाजार के पास 200 मीटर पहले वियसिया मार्ग के पास नशे में धुत ट्रक चालक ने पिलकिच्छा की तरफ जा रहे खुटहन थाना की सरकारी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस की गाड़ी में बैठी महिला कांस्टेबल व ट्रक में बैठा दो बच्चा जिसकी उम्र 5 एवं 10 साल को मामूली सी चोटे आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार खुटहन से पिलकिछा रोड़ पर खुटहन थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन जा रहे थे जैसे ही पिलकिछा के पास वियसिया रोड के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज़ रफ़्तार में आ रहा ट्रक टक्कर मार दिया। जब तक दरोगा समेत और पुलिसकर्मी समझ पाते। गाड़ी 2 फिट हवा में उड़ कर सीधे ही जमीन पर जा गिरी गनीमत रही कि टक्कर के बाद सरकारी गाड़ी पलटी नहीं , जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया । टक्कर के बाद ट्रक गहरे खाई में जा गिरी। हलांकि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर दिया है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस