साहित्यकार ओम प्रकाश मिश्र के निधन पर पीयू में शोकसभा




जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार,कवि एवं समीक्षक ओम प्रकाश मिश्र के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि श्री मिश्र का असामयिक निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी बहुचर्चित कविता संग्रह नन्हीं दोस्त के नाम बहु प्रतिष्ठित कृति है ।उन्होंने कहा कि जनपद साहित्य का एक और सितारा हमारे बीच नहीं रहा  लेकिन स्व मिश्र जी  अपनी रचनाओं के माध्यम से सदैव हमारे बीच रहेंगे।
इस अवसर पर प्रो रामनारायण डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार, डॉ चंदन सिंह, पंकज सिंह, आनंद सिंह, जनार्दन राम समेत अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ