परिसर परीक्षा में आंतरिक उड़न दस्ते ने किया औचक निरीक्षण


जौनपुर। पूर्वांचल विश्विद्यालय  के केंद्र संख्या दो आई बी एम में परिसर में संचालित विभिन्न बी. ए. एल. एल. बी. , बी.कॉम (आनर्स) , एमबीए , विज्ञान संकाय के समस्त कोर्स , एप्लाइड साइकोलॉजी और मास कम्युनिकेशन की परीक्षाएं अपने उत्तरार्ध की ओर अग्रसर हैं । प्रथम पाली में 438 और द्वितीय पाली में लगभग 150 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी । इस दौरान आंतरिक उड़न दस्ते ने विभिन्न कक्षों में औचक निरीक्षण करके छात्रों की तलाशी ली । आंतरिक टीम में प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. अजय द्विवेदी , डॉ. आशुतोष कुमार सिंह , डॉ. सुनील कुमार ,   राजेश कुमार ,मनोज त्रिपाठी व अनुपम कुमार, डॉ पूजा सक्सेना के अलावा सहायक केंद्राध्यक्ष सुशील कुमार , डॉ. विनय वर्मा, डॉ. परमेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ. विवेक पांडेय आदि ने गेट प्रवेश से लेकर विभिन्न कक्षों के साथ सबकी तलाशी ली। 
कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य के निर्देश पर केंद्राध्यक्ष डॉ. रसिकेश ने परीक्षा की सुचिता के दृष्टिगत इसे जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में प्रवेश, पठन-पाठन और परीक्षा की सुचिता से शिक्षा का उन्नयन होता है। डॉ. रसिकेश ने परीक्षा के अंत तक ऐसी व्यवस्था बरकरार रखने के आवश्यक प्रबन्ध किये हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस