यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि जारी जाने कब से शुरू हो रही परीक्षा




उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से लेकर 10 मई तक चलेंगी। वहीं, बारहवीं की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक चलेंगी। इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 8 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर होंगी। दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से लेकर 11.15 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इस साल कुल 56, 03, 813 छात्रों ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है। बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला का कहना है कि इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 8514 केंद्रों पर होगी।  29, 94, 312 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के लिए और 26,09,501 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है।
दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी  सफलताडॉटकॉम के 45 दिनों के क्रैश कोर्स के जरिए तैयारी कर सकते हैं। यह कोर्स यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए एकदम निःशुल्क है। इस क्रैश कोर्स में आपको लाइव क्लासेस के माध्यम से अनुभवी शिक्षकों द्वारा बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। अगर आप भी अपनी तैयारी को और प्रखर बनाना चाहते हैं, तो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अभी इस ऐप को डाउनलोड कर लें या इस लिंक http://bit.ly/safaltaapp पर क्लिक करके अपने फोन पर सफलता ऐप इंस्टॉल कर, खुद को इस क्रैश कोर्स के लिए रजिस्टर करें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस