रजिस्ट्री दफ्तर में गन्दगी अव्यवस्था देख मंत्री हुए नाराज, कार्यालय में बाहरी पर लगायी रोक


जौनपुर। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने जौनपुर के मछलीशहर तहसील में स्थित निबन्धन कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, उन्होंने उपनिबंधक राकेश कुमार सिंह से दस्तावेजों के रख-रखाव, रिकॉर्ड रूम, कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली एवं साफ-सफाई व आम जनता के लिए सुविधाओं की जानकारी ली। शौचालयों में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान बिना अनुमति के दस्तावेजों का मुआयना कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर कार्यवाही के निर्देश दिए, साथ ही उपनिबंधक को सख्त हिदायत दी कि बिना अनुमति व बिना शुल्क जमा किये किसी के मुआयने की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी, इसके लिए निबन्धन कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया। रजिस्ट्री कराने आये हुए क्रेता, विक्रेताओं से भी जानकारी ली और बताया कि रजिस्ट्री के नाम पर किसी को भी अतिरिक्त पैसा न दें और पैसे की मांग करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की मुझसे शिकायत करें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ