बेकाबू कोरोना संक्रमण को देख कल 20 अप्रैल को लाक डाऊन पर हो सकता है बड़ा फैसला



उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार दिन ब दिन बेकाबू होती जा रही है। रोजाना रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच कोरोना के हालातों पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने टीम 11 के साथ बैठक की। वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर  मिल रही है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन को साप्ताहिक लाक डाऊन की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, खबर है कि उत्तर प्रदेश में कल यानी मंगलवार को आदेश जारी किए जा सकते हैं। हालांकि बैठक में फिलहाल राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया गया है। मीटिंग में मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं को मजबूत रखने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ने से यहां पर एक्टिव केस की संख्या दो लाख के करीब जा पहुंची है। एक दिन में राज्य में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ 30 हजार 596 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 129 लोगों की जान गई है। दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी लखनऊ हुई है। यहां तो पिछले 24 घंटे में 5,551 मामले सामने आए हैं, जबकि 22 लोगों की जान गई़ है। इतना ही नहीं जिलों की हालत व्यवस्था को लेकर बद से बदतर हो गयी है। मौतों की रफ्तार रूकने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। आक्सीजन और वेड का जबरदस्त संकट खड़ा हो गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस