कोरोना मरीजों के लिए मटियारी में 225 बेड का एल-1 हॉस्पिटल शुरू


24 घंटे स्टाफ नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था 

जौनपुर। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण से मरीजों के उपचार हेतु जिला प्रशासन ने    मुफ्तीगंज ब्लॉक अंतर्गत मटियारी में एल-1 स्तर का 225 बेड का हॉस्पिटल शुरू करा दिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ राकेश कुमार ने एल-1 स्तर के ऐसे रोगियों से इसका फायदा उठाने की अपील की है जो घर पर होम आइसोलेशन में रह रहे हैं लेकिन वहां पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे लोग घबराहट का सामना कर रहे हैं यहाँ अपना उपचार करा सकते हैं। 
 मुख्य चिकित्साधिकारी ने ऐसे लोगों से मटियारी में एल-1 हॉस्पिटल की सुविधाओं का लाभ उठाने को कहा है। उन्होंने बताया कि मटियारी के एल-1 हास्पिटल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारी मौजूद हैं जो 24 घंटे यहां भर्ती होने वालों की सेवा में लगे रहते हैं। उनके रहने की भी यहीं पर व्यवस्था है। यहां पर रहने और खाने-पीने की व्यवस्था मौजूद है। यहां पल्स आक्सीनेटर से दिन में चार बार पल्स और रक्तचाप की जांच की जाती है। इतना ही नहीं इस दौरान किसी उपचाराधीन का आक्सीजन लेवल कम हो गया तो एल-2 और एल-3 हॉस्पिटल में आसानी से पहुंचा दिया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस