कोरोना का कहरः चैत्र नवरात्रि में मां शीतला देवी का हो सकेगा झांकी दर्शन



जौनपुर। कोरोना के बढ़ते कहर का असर अब मां शीतला देवी के भक्तो पर पड़ गया है। प्रशासन की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक सिटी ने शीतला धाम के पन्डा जनो के साथ बैठक करके दर्शनार्थियों को गर्भ गृह में प्रवेश पर रोक लगा दी है।  
 बतादे नगर क्षेत्र स्थित शीतला चौकियां धाम में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां के भक्तो की बड़ी भीड़ होती है। भीड़ रोकने के लिए आज अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) डा. संजय कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दर्शन पूजन में होने वाली भारी भीड़, कोरोना महामारी की बढ़ती हुई स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि चैत्र नवरात्रि में शीतला चौकियां धाम में दर्शन पूजन करने आने वाले दर्शनार्थी विगत वर्ष की भांति इस बार भी मन्दिर गर्भ गृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दर्शनार्थी कतार में खड़े होकर बाहर से ही माता रानी का झांकी दर्शन कर पायेंगे। इस अवसर पर मन्दिर प्रबंधक अजय कुमार पंडा, सचिन गिरी, विनय त्रिपाठी, शिवकुमार पंडा, प्रवीण पंडा, संदीप माली, शीतला चौकियां चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल, विजय गौड़ आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ