सीएम योगी का आदेश वैक्सीन के लिए होगा ग्लोबल टेन्डर, दो मई से टीकाकरण


उत्तर प्रदेश सरकार कोविड-19 टीके की आपूर्ति के लिए वैश्विक निविदा जारी करेगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने ग्लोबल टेंडर जारी करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक को 50-50 लाख खुराक का ऑर्डर दे दिया गया है, इसके अलावा, चार-पांच करोड़ खुराक के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया जाए। इस कार्यवाही को तुरंत आगे बढ़ाया जाए।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मई से शुरू हो रहे 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण का कार्य कोरोना महामारी से लड़ाई में बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण पूर्ववत जारी रहेगा।
योगी ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि प्रदेश के सभी नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों की पंजीयन अवधि को तीन माह का स्वतः विस्तार दिया जाए। इस संबंध में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ