जेल अधीक्षक की पहल कारागार में बन्दी बना रहे है मास्क



प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख अब जिला कारागार में कुशल बन्दी कारीगरों द्वारा मास्क बनाने का काम जेल अधीक्षक सोनभद्र ने शुरू कर दिया है। खबर है कि मास्क उन शहरों को आपूर्ति किया जायेगा जहाँ अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है।
जेल में सुरक्षित तरीके से कुशल कारीगर बंदियों ने बड़े पैमाने पर मास्क बनाने का कार्य शुरू किया है। यही मास्क विभिन्न विभागों में भेजा जाएगा। जिला कारागार जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के अनुसार बड़े-बड़े महानगरों में कोरोना वायरस महामारी ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिसको देखते हुए कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को देखते और सतर्कतापूर्ण हर पहलू पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसी के साथ कुशल कारीगर बंदियों के द्वारा बड़े पैमाने पर मास्क भी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह विभिन्न विभागों में भेजा जाएगा।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस