पंचायत चुनावः डीएम का आदेश टोकेन के जरिए नामांकन फार्म करें वितरित

 जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा कार्यालय, खंड विकास अधिकारी, मुंगराबादशाहपुर का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को निर्देश दिया कि टोकन के माध्यम से नामांकन फार्मो का वितरण कराया जाए। नामांकन फॉर्म खरीदने आए लोगों को निर्देश दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग अवश्य करे। उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि नामांकन कक्ष में घड़ी, सीसीटीवी कैमरा एवं इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी  द्वारा स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल सार्वजनिक महाविद्यालय, मुंगराबादशाहपुर एवं बिहारी महिला महाविद्यालय, मछलीशहर, इंद्राजी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, ताहिरपुर, सिकरारा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी मतगणना स्थल आईपी तकनीकी पर आधारित सीसीटीवी कैमरा लगाए।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ