ज्योतिबा फूले का समाजवादी पार्टी ने मनाया जन्मदिन


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबा राव गोविन्द राव फूले की जयन्ती महासचिव हिसामुद्दीन के नेतृत्व में मनायी गयी। जिसमें उपस्थित दीपचन्द्र राम ने अपने विचार व्यक्त किये। कहा कि ज्योतिबा फूले सच्चे महान समाज सुधारक थे जो गरीबों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष समर बहादुर यादव एडवोकेट, श्रवण जायसवाल, कमालुद्दीन अंसारी, हीरालाल विश्वकर्मा, अजमत अली, सहनवाज खां, धर्मेन्द्र सोनकर, मोहम्मद तौफीक, वसीम अख्तर, शकील राईनी, शाहीद कमर, अरुण कुमार यादव, अलमाश सिद्दीकी, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे। सभी ने ज्योतिबा फूले के जीवन पर प्रकाश डाला और समाज के लिए किए गए योगनान को बताया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस