भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने रवि मिश्रा




भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव ने भारतीय जनता मजदूर संघ के महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता  रविंद्र प्रताप मिश्र उर्फ रवि मिश्रा को उनके   सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है । ज्ञातव्य है कि रवि मिश्रा कई सामाजिक संगठनों के लिए कार्य करते आए हैं।रवि मिश्रा भाजपा मीरा भायंदर शहर के प्रवक्ता उत्तर भारतीय महासंघ  व जन संघ सेवक मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता तो भागवत गौड़ीय मठ सेवा ट्रस्ट के सचिव हिंदी भाषी ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव व कई सार्वजनिक सामाजिक संगठनों में अपनी भूमिका निभाते आ रहे हैं।  बतौर उत्तर भारतीय नेता  अपने सार्वजनिक जीवन  को उत्तर भारतीय महासंघ के  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ योगेश दुबे से समाज के गोर गरीबों दबे कुचले लोगों की सेवा का गुरु सीखने वाले रवि मिश्रा समाज के सभी वर्गों में लोकप्रिय हैं। रवि मिश्रा ने भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव  के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन अपेक्षा के अनुरूप करने का समर्पित प्रयास करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस